post 728x90

पति के साथ झगड़े के बाद महिला ने 3 बच्चों संग खाया चूहे मारने का जहर; 2 बच्चों की मौत

धार जिले के एक गांव में 35 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर पति से झगड़ा होने के बाद अपने तीन बच्चों को चूहे मारने की दवा जहर खिला दी और फिर खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई।

पति के साथ झगड़े के बाद महिला ने 3 बच्चों संग खाया चूहे मारने का जहर; 2 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले के एक गांव में 35 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर पति से झगड़ा होने के बाद अपने तीन बच्चों को चूहे मारने की दवा जहर खिला दी और फिर खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर कोड गांव में गुरुवार शाम को हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ममता बाई ने पानी में चूहे मारने का जहर मिलाकर इसे अपने बच्चों साक्षी (8), परी (7) और कुणाल (3) को पिला दिया। फिर उसने खुद इसे पी लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने मां और बच्चों को पास के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रतलाम के अस्पताल में ले जाया गया। 

एसपी ने बताया कि परी और कुणाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला और उसकी बेटी साक्षी इंदौर के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ममता का अपने पति के साथ फोन पर झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि जब वह मेडिकली फिट होंगी तो उनसे बात करने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।  

पुलिस ने दोनों बच्चों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 


post body left

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा खबरे