Adani Group News: रिलायंस नहीं अब अडानी ग्रुप है देश का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी ग्रुप, मार्किट कैप पहुंचा 19.44 लाख करोड़
अडानी ग्रुप अब मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप को पछाड़कर टाटा समूह के बाद देश का दूसरा सबसे मूल्यवान कारोबारी समूह बन गया है। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियां का कुल मार्किट कैप 19.44 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो कि रिलायंस ग्रुप के मार्किट कैप 17.89 लाख करोड़ से 1.55 करोड़ अधिक है।

अडानी ग्रुप अब मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप को पछाड़कर टाटा समूह के बाद देश का दूसरा सबसे मूल्यवान कारोबारी समूह बन गया है। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियां का कुल मार्किट कैप 19.44 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो कि रिलायंस ग्रुप के मार्किट कैप 17.89 लाख करोड़ से 1.55 करोड़ अधिक है। हालांकि मार्किट कैप के लिहाज से टाटा ग्रुप 21.73 लाख करोड़ के साथ देश का सबसे बड़ा ग्रुप है।
अडानी ग्रुप लगातार अपने कारोबार का देश- विदेश में विस्तार कर रहा है, जिस कारण ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल की शुरुआत से अब तक अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों की मार्किट कैप में 10 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्किट कैप में मात्र 1.6 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है और इस दौरान टाटा ग्रुप की मार्किट कैप में गिरावट देखने को मिली है।
मौजूदा समय में अडानी ग्रुप की कुल सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। इस साल की शुरुआत में अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों (अडानी विल्कामर को हटाकर, क्योंकि इस कंपनी की लिस्टिंग फरवरी 2022 में हुई है।) मार्किट कैप करीब 9.62 लाख करोड़ रुपए था, जो बढ़कर सोमवार (22 अगस्त,2022 ) तक बढ़कर 19.44 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्किट कैप में 16.33 लाख करोड़ से बढ़कर 17.89 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।
बीते एक साल की बाद की जाए, तो अडानी पावर के शेयर की कीमत में 479 फीसदी, अडानी ग्रीन की कीमत में 169 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन की कीमत में 206 फीसदी, अडानी गैस की कीमत में 202 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत में 125 फीसदी और अडानी पोर्ट के शेयर की कीमत में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।